नवगछिया : गोपालपुर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान पोखरिया चौक के पास मुस्लिम टोला गोपालपुर के पास सड़क से आ रहे लाल रंग के टोटो को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
मौके पर ही उसमें सवार गोपालपुर पोखरिया के जितेंद्र यादव के पुत्र अरविंद यादव और चतुरी साह के पुत्र सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गोपालपुर थाने में शराब निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

