नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र क एनएच- 31 सड़क मार्ग स्थित चापर ढाला के चेक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सूचना के आधार पर विदेशी शराब सहित तीन शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस सम्बन्ध रंगरा पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपालपुर की ओर से रंगरा होते हुए स्कॉर्पियों में अवैध शराब की खेप लेकर तस्कर कुर्सेला की तरफ जा रहे है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रंगरा एवं एएलटीएफ की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से रंगरा थानाक्षेत्र एनएच-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के पास वाहन की तलाशी पुलिस ने प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में रंगरा की ओर से आती हुई स्कॉर्पियो रजि०नं०- DL12CA0599 से दिखाई दी। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल-46.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उक्त वाहन में सवार चालक विपिन कुमार पे०-सुरेश पासवान, रविन कुमार पे०-मांगन महलदार और सुमन कुमार पे०-बुलो रजक तीनों सा०-तिनटंगा दियारा थाना-रंगरा जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में रंगरा थाना पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बायपास में नशे की हालत में दो शराबी किए गए गिरफ्तार जगदीशपुर | कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद असलम को नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बायपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नशे की हालत में थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *