नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवक को एक दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। जबकि, दूसरे बाइक पर सवार एक युवक भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार होने वालों में मिरजाफरी निवासी मो. साजिद अंसारी, मो. शाकिब अंसारी और मो. जिबराइल अंसारी शामिल है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 550

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों युवक हथियार का जखीरा लेकर अपने घर से बाइक से जा रहा है, जो तेलघी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ सादे लिबास में तेलघी 14 नंबर सड़क पर पहुंचे।

जैसे ही बाइक पर सवार होकर तीनों युवक वहां पहुंचे पुलिस ने खदेड़कर कर पकड़ लिया। पुलिस को आशंका है कि तीनों या तो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या फिर हथियार बेचने जा रहे थे। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इसमें जिसकी भी संलिप्ता होगी, वह बख्शे नहीं जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *