बिहपुर : सोमवार की प्रात: लगभग तीन बजे झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दयालपुर एनएच31 के पास बासुकीनाथ मूढ़ी मिल के पास पुलिस ने टाटा सूमो वाहन से भारी मात्रा में अंगेजी शराब बरामद किया है।

इस बावत में एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि झंडापुर थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह सफल कार्रवाई की गई।नवगछिया से नारायणपुर की जा रही टाटा सूमो नंबर बीआर01पीबी 2253 से 345.96 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए व उक्त टाटा सूमो को भी जब्त कर लिया गया है।

हलांकि पुलिस के दविश देने से पूर्व ही तस्कर वाहन को सड़क के किनारे खड़ी कर भागने में सफल रहा।इस मामले को लेकर झंडापुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *