IMG_20170223_7251

भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल और बिहपुर की विधायक वर्षा रानी ने आज अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैय की दरगाह पर पहुंचकर । वहां मजार की जियारत कर चादरपोशी की और देश व प्रदेश में शांति और अमन चैन,खुशहाली के साथ पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत और भाजपा का सफाया की दुआ मांगी ।
श्री सांसद ने कहा कि आज देश में भाजपा जैसी पार्टी के चलते आपसी भाई चारा खतरे में है । समाजिक सोहार्द व देश के एकता के लिए साम्प्रदायिक ताकत को सत्ता से बाहर रखना जरूरी है।सबका साथ सबका विकास पीएम नरेन्द्र मोदी का नारा खोखला साबित हुआ । आज आम लोग त्राहिमाम है महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी देश में व्याप्त है। किसान कर्ज के कारण आत्म हत्या करने पर मजबूर है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे है। नोटबंदी के बाद देश में किसान,मजदुर अंतिम पंक्ति के लोग 20 वर्ष पीछे चला गया। 30 से 35 करोड़ लोगो की असंगठित क्षेत्र नौकरी छिनी गई। छोटे मोटे वर्ग के व्यवसाईयो की व्यपार चौपट होगया।केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल सवित हुई । जनता से किये गये चुनावी वादे भूल गये । इस लिए पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को चुनाव हराकर सबक सिखायेगी । पांच राज्यों में बीजेपी का हार निश्चित है। उक्त जानकारी देते हुए युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि 25 फ़रवरी को सांसद जी क्षेत्र में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ।

सादर
अरुण कुमार यादव
प्रदेश प्रवक्ता युवा राजद बिहार ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *