नवगछिया अंचल के विभिन्न हल्कों के रजिस्ट टू में भारी पैमाने पर छेड़ छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी मिली है कि  नगर पंचायत का तौजी संख्या 4637 में सात रैयतों के रेकर्ड के पन्ने गायब कर दिये गये हैं. जिससे रैयतों का रशीद नहीं कट पा रहा है. बड़ी मुश्किल से संपर्क करने पर कर्मचारी सह प्रभारी सीआई शर्मानंद प्रसाद टाल मटोल कर चला देते हैं. रैयत मनोज कुमार पांडेय ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की है. मालूम हो कि नवगछिया राजस्व अंचल के दस पंचायतों में महज एक कर्मचारी शर्मानंद प्रसाद हैं जो सीआई के प्रभार में हैं. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि वे जब अपना रशीद कटाने गये तो उनका रेकर्ड गायब था. जिससे उनके जमीन की रशीद नहीं कट सकी. कहने पर कर्मचारी ने कहा कि आप किसी दूसरे दिन आईये किसी ने पन्ना फाड़ दिया है.सुधार कर दूसरी जमाबंदी खोल दी जायेगी.  बीते पंद्रह दिनों ने मनोज कुमार पांडेय अंचल कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं. श्री पांडेय ने कहा कि सीआई पर कार्य का इतना अत्यधिक बोझ है लेकिन वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. वे नवगछिया के बजाय अपना आवास भागलपुर में रखे हुए हैं. जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और सरकार के राजस्व की भी क्षति हो रही है. इस बाबत नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने कहा  कि वे सोमवार को पूरे मामले की जानकारी लेगें फिर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *