doubledecker train 2017042503054662 jpg 80doubledecker train 2017042503054662 jpg 80

नवगछिया : स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। जिसमें सोनपुर डिवीजन होकर चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। जानकारी के अनुसार, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, जो नवगछिया में 8:35 पर पहुंचती थी और 8:37 मिनट पर चली जाती थी,

अब 8:53 पर आएगी और 8:55 पर चले जाएगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 19616 कवि गुरु एक्सप्रेस, जो गुवाहाटी से उदयपुर सिटी तक जाती है, पहले नवगछिया 8:33 पर आती थी और 8:35 पर चली जाती थी, अब यह नए समय के अनुसार 8:53 पर आएगी और 8:55 पर चली जाएगी। कटिहार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, जो पहले 8:35 पर आती थी और 8:37 पर चली जाती थी,

अब 8:53 पर आएगी और 8:55 पर चली जाएगी। सियालदह से सहरसा जाने वाली हटिया बाजार एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव हुआ है। यह ट्रेन पहले 9:09 पर आती थी और 9:11 पर चली जाती थी, अब यह 9:30 पर आएगी और 9:32 पर चली जाएगी। इसके अलावा, एक सवारी गाड़ी संख्या 05263, जो पहले 10:13 पर आती थी और 10:15 पर चली जाती थी, अब वह नए समय के अनुसार 10:13 पर आएगी और 10:15 पर चली जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....