नवगछिया| रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से उतरकर जा रहा एक शराब तस्कर को जीआरपी ने खदेड़ कर पीछा किया। हालांकि तस्कर भागने में कामयाब रहा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 431
जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर के ट्रेन से उतरने वाला है। इसके बाद हमने सहयोगी साथियों के साथ घेराबंदी की।
लेकिन तस्कर पूर्वी हिस्से के रेलवे फुट ओवरब्रिज पर शराब छोड़कर भाग गया। शराब तस्कर का फेंका हुआ 22 बोतल बियर बरामद की गई है। बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
