नवगछिया । नवगछिया में बुखार पीड़ित दो बच्चे बेहोश हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गोपालपुर थाना के हरनाचक निवासी 12 वर्षीय गोलू कुमार पिता वीरेंद्र कुमार अपने विद्यालय में ही बुखार के प्रभाव से बेहोश हो गया। शिक्षकों ने इसकी सूचना उसके अभिभावक को दी। पिता ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
Total Downloads: 172
चिकित्सक को वीरेंद्र ने बताया कि बच्चे का चमकी बुखार का इलाज भागलपुर से चल रहा है। दूसरी घटना नवगछिया थाना के धोबिनिया में घटी जहां बुखार से चार वर्षीय आदित्य कुमार पिता कुमार विजय बेहोश हो गया।
उनके पिता ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सक डॉ. अफजल ने कहा कि मरीज का भागलपुर के एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। बीमारी के अनुरूप उसे दवा दी गई।

