नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा (कदवा) के पास स्थित मरकोष धार से गुरुवार को बरामद युवती के शव की पहचान कदवा के गुरु स्थान निवासी तेतर मंडल की 20 वर्षीया विवाहित पुत्री अंजू देवी के रूप में हुई।

युवती की यूपी में शादी हुई थी। वहससुराल नहीं जाना चाहती थी। दो दिन पूर्व उसका पति उसे ले जाने आया था। उसके मायके वाले भी उसे ससुराल भेजना चाहते थे।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने जहर खाने के बाद युवती का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में इलाज कराने की बात बताई है। जिसकी जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....