नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 के पास बगरी गांव के निकट एक वृद्ध का शव शुक्रवार दोपहर दो बजे बरामद हुआ। कुछ लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पहचान के लिए पूछताछ करने पर कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। मृतक लगभग 70 साल का था और खादी का कुर्ता और धोती पहन रखा था। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, वह खरीक की ओर से पैदल बिहपुर जा रहे थे। रास्ते में बैठने के बाद अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया।

झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं, और सोशल मीडिया पर भी फोटो साझा की जा रही है। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, यदि पहचान नहीं होती है तो अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उसे शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद किराया नहीं दिया। चालक ने कहा कि जब उसने किराया मांगा, तो थानाध्यक्ष ने धमकी दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक का आरोप बेबुनियाद है। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....