नवगछिया : बिजली ऑफिस के पूर्व एसडीओ आशीष कुमार से जुड़ा है जिनपर गबन करने का आरोप साबित हो गया है. पूर्व एसडीओ द्वारा एक वकील से मिलीभगत करके बिजली कंपनी का 07 लाख 06 हजार 711 रुपये का राजस्व गबन किया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 430
पूर्व सहायक अभियंता को बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नीलामवाद दायर किये जाने के लिए अग्रिम राशि प्रमंडल कार्यालय द्वारा दिया गया था.
उनके द्वारा वकील की मिलीभगत से फर्जी स्टांप जमा करने एवं बनावटी खर्चों को दिखाते हुए कंपनी की राशि के गबन का प्रयास किया गया था. पूर्व एसडीओ का वेतन वृद्धि रोकने और गबन की राशि वसूलने का निर्देश जारी हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
