नवगछिया पुलिस जिला के एसपी पूरण कुमार झा का तबादला बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13 के समादेष्टा के पद पर दरभंगा कर दिया गया है। उनकी जगह 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमारी को नवगछिया का नया एसपी बनाया गया है, जो पहले गया में सिटी एसपी थीं।
पूर्व एसपी झा और गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के बीच कई विवाद हुए, जिसमें विधायक ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि एसपी माफिया के साथ शराब पीते हैं और एक दुष्कर्म व हत्या मामले में मामले को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ने एसपी पर शराब पीने और अपराधियों को कार्यालय में शराब पिलाने का आरोप लगाया। इस पर पहली बार एसपी झा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर विधायक के आरोपों का खंडन किया और पूछा कि अगर विधायक के पास ऐसे सबूत हैं, तो वह पेश करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....