नवगछिया : दुकानदार ने 50 हजार रुपए रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने दुकान पर गोलीबारी की। यह घटना मंगलवार को परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया में हुई। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार परमानंद भगत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सुबह करीब 10:00 बजे यमुनिया स्थित अपनी दुकान पर बैठा था।

तभी गांव के ही मोहम्मद दाऊद और मो सुमर दोनों हाथ में पिस्तौल लहराते हुए आए और मुझसे तथा बगल के दुकानदार मारुति भगत से 50-50 हजार रुपए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

गोली मेरी और मारुति भगत की दुकान की दीवार में लगी है। किसी तरह हम वहां से जान बचाकर भागे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचने लगे, तब दोनों वहां से भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि केस करोगे तो जान से मार देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....