नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के सीमापुर रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा गया है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच में है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
