नवगछिया : चोरहर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के पास ही संचालित इसी बैंक के सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक प्रवीण कुमार मेहता ने 100 से अधिक खाताधारकों का 40 लाख रुपए गबन कर पूरे परिवार के साथ बुधवार को फरार हो गया। इस बात की जानकारी खाताधारकों को गुरुवार को तब मिली जब वे लोग प्रवीण से मिलने गए थे। इसके बाद वे लोग सीएससी के एफआई समन्वयक रोशन कुमार के साथ थाना पहुंचे।
Total Downloads: 170
फिर ग्राहकों की सूची तैयार कर सीएससी संचालक के खिलाफ आवेदन दिया गया। रोशन कुमार ने आवेदन में लिखा कि खाताधारकों की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो पता चला कि प्रवीण कुमार मेहता अपनी प|ी अनीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग से बायोमैट्रिक अंगूठा लगाकर राशि की अवैध निकासी की।
राशि जमा करने वाले ग्राहकों को फर्जी रसीद दी गई। खाताधाराकों के खाते से दूसरे के अकाउंट में भी राशि ट्रांसफर की गई। अब तक की जांच में 40 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी करने की बात सामने आई है।

