नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के ग्रामीणों ने बाढ़ आपदा अनुदान राशि की स्वीकृति और उसमें हुई धांधली के खिलाफ वीरनगर से एक मौन पदयात्रा निकाली, जो मुख्य सड़क से होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोपालपुर पहुंची।

इस पदयात्रा में भाग लेने वाले लोग मुंह में काल्पनिक कपड़ा बांधकर और हाथों में तख्तियों पर बाढ़ पीड़ितों को तत्काल अनुदान देने के स्लोगन लिए चल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा।

इसमें कहा गया कि 2024 में आए गंगा नदी के बाढ़ से सैदपुर पंचायत प्रभावित हुआ था। मांगपत्र में आरोप लगाया गया कि वार्ड सदस्यों और आपदा प्रभारी के सहयोग से कई अपात्र व्यक्तियों को अनुदान राशि दी गई, जिसके कारण असली बाढ़ पीड़ितों को धन नहीं मिला। सैदपुर पंचायत के पात्र बाढ़ पीड़ित परिवारों को जल्द अनुदान राशि देने की मांग की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....