नवगछिया : अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह ने झंडा फहराया और सलामी दी। इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने झंडा फहराया और सलामी दी।
Total Downloads: 166
पुलिस लाइन नवगछिया मे एसपी प्रेरणा कुमार ने झंडा फहरा कर परेड का निरीक्षण किया। गोपाल गौशाला नवगछिया में एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाल भारती गौशाला रोड में अध्यक्ष पवन शरीफ, जबकि बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में डॉ. बीएल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद में सभापति प्रीति कुमारी ने झंडा फहराया।
रंगरा काली मंदिर में समाजसेवी राजेंद्र चौधरी, गायत्री मंदिर में सुभाष चंद्र मोदी, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में डॉ . बरूण कुमार, जीबी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शिवशंकर मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

