नवगछिया : रेल मंत्रालय की ओर से गुवाहाटी से कटिहार होते टूंडला तक व कटिहार से टूंडला तक दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. कटिहार से महाकुम्भ स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से नवगछिया भागलपुर सहित समस्त बिहार के श्रद्धालुओं के लिए काफी सहूलियत होगी.
Total Downloads: 173
दोनो कुंभ स्पेशल ट्रेन के परिचालन सहित नवगछिया स्टेशन पर ठहराव देने पर रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है.
बताया गया कि ट्रेन सं 05614 गुवाहाटी से टुंडला के लिए पांच फरवरी को वही ट्रेन सं 05715 टूंडला से कटिहार छह फरवरी को आयेगी. ट्रेन सं 05716 कटिहार से टूंडला आठ फरवरी को ट्रेन सं 05613 टूंडला से गुवाहाटी नौ फरवरी को खुलेगी सभी ट्रेन का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर होगा.

