नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा में मंगलवार की रात सरस्वती पूजा के अवसर पर स्थापित मूर्ति के विसर्जन के समय बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के आजाद मंडल और युगेश कुमार, जबकि दूसरे पक्ष के अमर कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
तीनों घायलों को उपचार के लिए खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मारपीट और गोलीबारी के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
