नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया निवासी अंगूरी खातून पति सज्जाद अली ने अपने पति, सास तेतरी खातून और ननद इसरत खातून पर प्रताड़ित कर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अंगूरी खातून का मायके कटिहार जिले के मनिहारी थानान्तर्गत सीज टोला में है। शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी, पीड़िता को दो पुत्री भी हैं।
परिजनों द्वारा हत्या की नीयत से गले में फंदा लगाने पर पीड़िता के द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग जुट गए। सामाचार संप्रेषण होने तक महिला थाने में प्राथमिकी कराने के लिए बैठी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
