नवगछिया नप के नवादा में वीआईपी के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2025 के चुनाव में तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में वीआईपी बिहार में कई सीटों पर अपना चुनाव लड़ेगी।
Total Downloads: 430
उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि आपलोग निश्चित रहिए वीआईपी को एक सीट दिलाएंगे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनको फूल माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया। उन्हें अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वीआईपी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. विभांशु मंडल, डॉ. कलाधर मंडल, जयशंकर मंडल, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, नरेश सिंह, सिकंदर सिंह, सनोज सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने उनको विश्वास दिलाया कि निषाद और पार्टी का एक-एक वोट हमलोग वीआईपी को देंगे।

