नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ चल रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकादशी उद्यापन पूजन किया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने नि:शुल्क पूजन किया। श्रद्धालु कथावाचिका गौरी गौरांगी के प्रवचन को सुनकर भावविभोर हो गए।

12 फरवरी तक रामधुन जारी रहेगा। रोजाना दोपहर 4 से 7 बजे रासलीला और कथावाचिका प्रेमासखी का प्रवचन होगा। महायज्ञ स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। श्रद्धालु भागलपुर, खगड़िया, बांका, कटिहार, और बेगूसराय जैसे जिलों से आ रहे हैं। 21 पंडितों द्वारा हवन और पूजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....