नवगछिया : थाना क्षेत्र के कोसी किनारे स्थित धोबिनिया में शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बीच बचाव में आए भवेश यादव पिता माहेश्वरी यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल को मायागंज अस्प्ताल भेज दिया गया।
Total Downloads: 430
घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई और पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ घंटे के भीतर ही घटना में संलिप्त अभियुक्त राजेश यादव पिता दिनेश यादव घर धोबिनिया को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जख्मी के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में चार नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
