नवगछिया : आगामी 12 तारीख को होने वाले माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और एसडीपीओ ओम प्रकाश ने गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। किसान गोपालपुर के तीनटंगा घाट, रंगरा प्रखंड के बटेश्वर घाट के किनारे लगने वाले मेले का भी जायजा लिया।
Total Downloads: 186
इस दौरान उन्होंने नाव के जरिए गंगा घाटों का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को गंगा घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था करने और खतरनाक घाटों पर बेरीकेटिंग करने का निर्देश एसडीओ ने दिया।
मौके पर गंगा के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए नाविकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी सुरत बैठाएं और शाम 6 बजे के बाद परिचालन बंद रखें। इस आदेश का पालन को लेकर चौकीदार प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

