नवगछिया | स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के समीप दो तीन दिनों से घायल पड़े एक पक्षी (ब्लैक काईट ईगल) को एक साहसी युवक ने पकड़ कर नगर इं प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार के माध्यम से सोमवार की देर शाम वन रक्षी अमन कुमार के हवाले कर दिया।

विधायक नगर प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि उक्त पक्षी घायल अवस्था में दो तीन दिनों से गिरा हुआ था, जिसे हरिओम नामक युवक ने देखा तो उसकी मदद की और उसे भोजन कराया और उपचार भी कराया। इसके बाद उसने मुझे जानकारी दी तो वन विभाग के अधिकारी को मैंने सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन रक्षी अमन कुमार को घायल पक्षी सौंप दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....