नवगछिया : गोपालपुर तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगायी. अखंड रामधुन के साथ भव्य मेला लगा. सड़क पर जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइन तिनटंगा करारी में पीडब्ल्यूडी सड़क पर जाम लगा रहा. गोपालपुर पुलिस जाम हटाने में सफल रही.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जाह्नवी गंगा धाम घाट पर उमड़ा सैलाब

नवगछिया माघी पूर्णिमा पर नवगछिया के प्रसिद्ध जाह्नवी गंगा धाम घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी. माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है. महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग सभी मां गंगा की पूजा-अर्चना, दीपदान व दान-पुण्य कर अपने जीवन को कृतार्थ करने में जुटे रहे. घाट पर लगे धार्मिक भजनों की मधुर ध्वनि और मंत्रों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.

प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्थाश्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नवगछिया प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम थे. एसडीआरएफ की टीम तैनात थी, ताकि कोई अनहोनी न हो. घाट पर बैरिकेडिंग की गयी थी और मेला समितियों के सदस्य श्रद्धालुओं को सचेत करते रहे कि वह बैरिकेडिंग के बाहर न जाए और सावधानीपूर्वक स्नान करें. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश स्वयं स्थल पर निगरानी कर रहे थे. गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को गंगा घाट आने-जाने में कोई परेशानी न हो. माघी पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व. श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया. विभिन्न धार्मिक संगठनों ने प्रसाद व भोजन वितरण किया. मौके पर पर्वत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार, जाह्नवी चौक टीओपी प्रभारी बम बम चौधरी, इस्माइलपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet