नवगछिया और नवगछिया जीआरपी थाना सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार को नया टोला मंदिर के पास एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक शर्ट और जूता पहना हुआ है। उसके पास से फारबिसगंज सरकारी अस्पताल का इलाजरत पर्चा मिला है।

घटना की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया, मृतक की पहचान के लिए पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है।

बताया, मृतक के मुंह और नाक से काफी ब्लड चला है। इसलिए उसकी मौत हृदयगति रुकने से हुई है या किसी संदिग्ध अवस्था में हुई है। इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....