नवगछिया : होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए गुरुवार को एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, सभी अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस अफसरों से वाहनों की जांच करने, गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील जगहों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
Total Downloads: 165
एसपी ने कहा कि होली के दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय नागरिकों को होली पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा
पुलिस द्वारा संवेदनशील व्यक्तियों और आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को गंभीर अपराधों पर नियंत्रण रखने, अनुसंधान में तेजी लाने और त्वरित विचारण की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पुलिस को हथियार, शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए अभियान चलाने को कहा। दागी आरोपियों की सूची बनाकर निरोधात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, ताकि अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई की जा सके। अंत में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारी होली से पहले सुनिश्चित कर लें।
