नवगछिया : विद्यानंद तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्रखंड अंतर्गत धरमपुर पंचायत के नन्हकार गांव के वार्ड संख्या 2/3 में अवस्थित ग्राम कचहरी की 19 डिसमिल सरकारी भूमि अतिक्रमण से संबंधित परिवाद की सुनवाई दिनांक 25.02.2025 को प्रथम अपीलीय प्राधिकार, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत कार्यालय,भागलपुर के समक्ष विचाराधीन है।
Total Downloads: 378
परिवादी सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद कुमार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त दिनांक को सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी बिहपुर ने अपर समाहर्ता भागलपुर के समक्ष जो प्रतिवेदन के साथ अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई रोकने के लिए जो आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
उसमे अतिक्रमणकारी पिंकी देवी का हस्ताक्षर नहीं है, अतिक्रमणकारी पंकज दास का फर्जी हस्ताक्षर है क्योंकि यह व्यक्ति कई महीने से राज्य से बाहर है। सूची में ऐसे भी व्यक्ति है जिसका देहांत हुए 15 वर्ष हो चुका है। इसलिए अपर समाहर्ता भागलपुर से आग्रह किया है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।

