images

अरवल जिले के कुर्था स्थित शहीद जगदेव कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा देने के दौरान एक छात्रा की माैत हो गई है. मृतक छात्रा का नाम अंशु कुमारी बताया जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा अंशु कुमारी कुर्था स्थित शहीद जगदेव कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही थी.

इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी तो केंद्र पर तैनात वीक्षकों ने आनन फानन में इलाज के लिए छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा का नाम अंशु कुमारी (15 वर्ष) बताया जा रहा है. वह वंशी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गाँव निवासी राम केवल सिंह की पुत्री है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने कुर्था टेकारी पथ को जाम कर दिया था लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटा दिया. वहीं चिकित्सको का कहना है कि सम्भवतः छात्रा की मौत हृदयाघात से हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *