नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में अति पिछड़ा जागृति मंच के संस्थापक संयोजक विभाष कुमार भारती के नेतृत्व में 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
संयोजक ने बताया कि सभी बुजुर्गों, विधवा और विकलांगों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया है।
उन्होंने मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप देने, निशुल्क उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने, बेरोजगार शिक्षित युवाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने और सांसदों एवं विधायकों को एक पेंशन देने की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
