भागलपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । इसके लिए जिलों में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गयी है।
Total Downloads: 202

अब जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सदर अस्पताल बनने लगा है । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जिले के 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हो गई है।

सुल्तानगंज,शाहकुंड, जगदीशपुर, नाथनगर, सबौर, गोराडीह, कहलगांव, पीरपैंती, नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा, खरीक इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मायागंज, सदर अस्पताल, नगर निगम, नवगछिया नगर पंचायत सुल्तानगंज नप। कहलगांव नगर पंचायत { बिहपुर {नारायण सन्हौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में।
इसके अलावा जिले के 242 पंचायतों में ऑफलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की है। इसके लिए पंचायत सचिव जन्म मृत्यु निबंधन के निबंधक होते हैं। लेकिन वहां से ऐसी शिकायत मिल रही है कि इसके लिए एक वर्ष के बाद जन्म या मृत्यु के निबंधन के लिए केवल दस रुपए शुल्क लेने का प्रावधान है। लेकिन ज्यादा वर्ष होने पर हर साल का हिसाब के मुताबिक पंचायत सचिव पैसे वसूलते हैं।
