नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा आज शहर के बिभिन्न हिस्से में धूम धाम से मनाया गया जिसमे माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में महिला और बच्चों की भीड़ देखी गयी | जिसमे स्थानीय पंडित राम जी बाबा के देख रेख में संध्या अर्ग संपन्न हुआ |
उसके बाद माता की आरती हुई बताते चले राजेंद्र कॉलोनी, नया टोला, भवानीपुर और तेतरी में आस्था का महा पर्व धूमधाम से हुआ पंडित राम जी ने बताया कि सुबह ५ बज कर ३० मिनट में सूर्योदय होगा उसके बाद अंतिम अर्ग देकर भगवान भास्कर को प्रसाद का भोग लगा कर भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण होगा |
वही ज्योतिषाचार्य नंदलाल तिवारी ने कहा भगवान भास्कर को इस दिन सुबह- शाम अर्ग देने से सूर्य से सम्बंधित सभी दोषों से मुक्ति मिलती है वही अगर कुंडली के किसी भाग में अशुभ ग्रहों के साथ युक्ति या दृष्टी हो तो दोष से मुक्ति मिलती है और सूर्य बलबान होता है जातक के कुंडली में सरकारी नौकरी और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह सूर्य ही होता है | इसलिए शास्त्र में कहा गया है कि प्रतिदिन सूर्य को अर्ग देना चाहिए


