नवगछिया : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधीर प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी और प्रदेश सचिव लाल बाबू साहनी के द्वारा फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 444
इस अवसर पर सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई। मौके पर राष्ट्रीय और प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि पुलिस जिला नवगछिया में एक सीट पर वीआईपी सीट पार्टी का उम्मीदवार रहेगा। बैठक की अध्यक्षता सुधीर प्रसाद सिंह ने की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
