नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब पंचायत के मिलकी वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर गली के अवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
कुत्तों ने बच्चे के पूरे शरीर को जख्मी कर दिया। घायल बालक मोहम्मद सद्दाम हुसैन का पुत्र मो. तंजीर है। कुत्ते ने बालक के पूरे नाक को ही नोंच लिया। वहीं आसपास के लोगों ने बालक को कुत्तों के हमले से किसी तरह बचाया। घायल बालक को मायागंज रेफर किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
