नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपाड़ा दक्षिण पंचायत के नगरपाड़ा भेमरी टोला में शुक्रवार की रात अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की जानकारी तब हुई जब आग की लपटें खपरैल तक पहुंचकर फटफट की आवाज कर रही थी। शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

देर रात दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। अग्नि पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि अग्निकांड में एक घर राख हो गया। घर में मेरे अलावा भाई वशिष्ठ नारायण सिंह और राजेश कुमार सिंह का सोना-चांदी के जेवरात, अनाज, रुपये, पैसा, कपड़े सहित अन्य समान जलकर राख हो गए हैं।

करीब तीन लाख से अधिक की क्षति हुई है। सीओ विशाल अग्रवाल ने बताया कि एक घर जला है। राजस्व कर्मचारी से स्थलीय जांच करा ली गई है। उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....