नवगछिया-चौधरीडीह फोरलेन लेन सड़क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में बदलाव होगा. एक माह पूर्व मुख्यालय भेजी गयी डीपीआर के संबंध में इंक्वायरी किया गया है. दरअसल, सामानांतर पुल की ऊंचाई के हिसाब से बनाने के लिए इसमें बदलाव होगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 427
सर्वे कर एक माह पूर्व विक्रमशिला सेतु के आधार पर डीपीआर तैयार की गयी थी. जिसे मुख्यालय भेज दी गयी. डीपीआर विक्रमशिला सेतु की ऊंचाई और लंबाई के आधार पर बनायी गयी,
लेकिन इस सेतु के बन रहे सामानांतर फोरलेन पुल की ऊंचाई विक्रमशिला सेतु से अधिक है. विक्रमशिला सेतु की ऊंचाई 51 मीटर है. हालांकि लंबाई दोनों का बराबर है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
