सांसद ने शिक्षामंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन

IMG_20170302_42457

भागलपुर :  जिले के 27 मध्य विद्यालय शीघ्र ही उच्च विद्यालय में प्रोन्नत होगा। जिसको लेकर गुरुवार को युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ्र बुलो मंडल ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही साथ प्रोन्नत होने वाले विद्यालय की सूची भी शामिल किया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने सांसद को साकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र इस दिशा में पहल करने की बात कही। वहीं सांसद ने बताया कि इस दिशा में प्रशासनिक स्तर से भी पहल शुरू कर दी गई है एवं विभाग पदाधिकारी को इस दिशा में पहल को लेकर पत्र भेज दिया गया है।

उत्क्रमण हेतु प्रस्तावित विधालययों के नाम:

नारायणपुर प्रखंड के म.वि.बीरबनना, म.वि.मिर्जापुर, म.वि.दुधेला, म.वि बलहा खरीक प्रखंड म.वि.लोकमानपुर, म.वि.तेलघी (बालक), म.वि.ध्रुवगंज, म.वि.खैरपुर, गोपालपुर प्रखंड के म.वि.तिरासी, इस्माइलपुर प्रखंड के म.वि.इस्माइलपुर, कहलगावं प्रखंड के म.वि.सलेमपुर सैनी, म.वि.बसकोला, म.वि.किशंदासपुर, सबौर प्रखंड के क.म.वि.इंग्लिश, पिरर्पैती प्रखंड के म.वि.मधुबन टोला, म.वि.श्रीनगर, म.वि.रौशनपुर, म.वि.धनपाल टोला, म.वि.दाखली, नाथनगर प्रखंड के म.वि.कझिया, म.वि.मनियारपुर, म.वि.मथुरापुर, संहौला प्रखंड के म.वि.डोभी, जगदीशपुर प्रखंड के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत म.वि.बरहपूरा, शाह्कुंड प्रखंड के म.वि.राधा नगर (हिंदी) श्री सांसद ने कहा कि पहली बार जब भागलपुर के सासंद निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र भ्रमण के दौरान दियारा के गांव के बच्चे और बच्चिया को उच्च विद्यालय मे पढाई करने के लिए गांव से पैदल तीन से चार किलोमीटर जाना पडता था । इस समस्याओ से निजात दिलाने की मांग विभिन्न जगह के ग्रामीणों ने किया था । लोगो की मांग को देखते हुए मैंने जिला शिक्षा पदाधिकारी फुल बाबु चौधरी को जिले के सभी प्रखंडो की आवश्यकता अनुसार मध्य विद्यालय को उतर्कमित कर उच्च विद्यालय बनाने का सूची तैयार कर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री को भेजा को कहा था । सूची भेजने के बाद जो लम्बित पड़ा हुआ था ।
वही सासंद ने शिक्षा मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौप कर कहा कि इन सभी विद्यालय को मध्य विद्यालय से उच्य विद्यालय में उत्क्रमण करने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री ने सांसद से कहा कि इस बजट सत्र के समापन के बाद सारी विभागीय प्रक्रिया करते हुए उच्च विधालय में उत्क्रमण कर दिया जायगा ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *