नवगछिया : बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया के इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच चार ठेकेदारों से लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है. त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 38 करोड़ रुपये की लागत से कट प्वाइंट 125 मीटर में मिट्टी भराई, तटबंध के 242 मीटर में मीटर में सीट पाइलिंग, कंट्री साइड में 242 मीटर में गेवियन जिओ बैग पीचिंग, 10.5 मीटर में चौथा बोल्डर रिवेटमेंट कार्य तथा पिछले वर्ष बाढ़ से ध्वस्त हुए स्पर संख्या आठ का रीस्टोरेशन कार्य 38 करोड की लागत से कार्य करवाया जा रहा है.
Total Downloads: 174
हालांकि कार्य की प्रगति मात्र 10-15फीसदी है. ठेकेदार जयप्रकाश साह की ओर से स्पर आठ से नौ तक क्षतिग्रस्त रिवेटमेंट 720 मीटर और 600 मीटर में बोल्डर पिचिंग तथा 120 मीटर में जीओ बैग पीचिंग का काम करवाना है. अबतक कार्य 25-30 फीसदी ही हो पाया है.एवरग्रीन कंपनी की ओर से स्पर संख्या नौ के अप स्ट्रीम के लूप में 145 मीटर में बोल्डर पीचिंग का कार्य छह करोड़, 15 लाख रुपये की लागत से करवाया जा रहा है.
ठेकेदार दिनेश कुमार चौधरी की ओर से दो करोड़, 75 लाख रुपये की लागत से स्पर संख्या छह एन का रीस्टोरेशन, स्पर संख्या सात के डाउन स्ट्रीम में रिवेटमेंट का रीस्टोरेशन कार्य कराया जा रहा है. कार्य 83 फीसदी होने की जानकारी दी गयी है. तिनटंगा करारी पंचायत के पूर्व मुखिया गिरिधारी पासवान ने स्पर संख्या आठ के निकट बताया कि कार्य की गति बढ़ा कर युद्धस्तर पर कार्य करने पर ही समय पर कार्य पूरा हो सकता है. विभागीय अभियंता निगरानी सही से करें, तो कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सकेगा.

