नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा जहाज घाट पर बांध मरम्मती का काम कर रहे ड्राइवर से रंगदारी मांगने, मारपीट और फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात अपराधी सोनू यादव उर्फ दिलखुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी पत्रकारों को दी, उन्होंने कहा की पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर दो देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो बिडोलिया और एक काले रंग का बैग भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी देते नवगछिया एसडीपीओ।
गिरफ्तारी की जानकारी देते नवगछिया एसडीपीओ।

गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पहले से कई मामले दर्ज

यह कार्रवाई नवगछिया SP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। टीम में गोपालपुर थानाध्यक्ष, डीआईयू प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। बता दें कि यह मामला 31 मार्च की रात का है। जब त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के ड्राइवर से रंगदारी वसूली के दौरान फायरिंग की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद सोनू यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना को अंजाम देना स्वीकारा। उसके साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल नवीन यादव को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। सोनू यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तहत 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, नवीन यादव के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश समेत कई केस चल रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....