नवगछिया: बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से रविवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों के लिए एक नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष और शिक्षक अरविंद गुप्ता ने अपनी स्वर्गीय माता सरोज देवी की याद में किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सरोज देवी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर की गई। इस मौके पर पूड़ी, सब्जी, बुनिया, सिओ और रसगुल्ले का भोजन तैयार किया गया, जिसे सैकड़ों जरूरतमंदों ने बारी-बारी से बहुत प्यार से ग्रहण किया।
भोजन वितरण में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के अलावा रेलवे प्रशासन और स्व. सरोज देवी के पारिवारिक सदस्य भी पूरी सक्रियता से मदद कर रहे थे। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया और लोगों से अनुरोध किया कि वे यदि इस तरह के सेवा कार्य में सहयोग करना चाहें, तो वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त साह, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, शशि शेखर कुमार, नीरज कुमार, नवीन साह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज साह, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, शिवम कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, शंकर साह, डब्लू गुप्ता, राजीव रंजन, केशव, सुधांशु, ऋषि और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Total Downloads: 173
