नवगछिया । होमगार्ड के डीजी एके आंबेडकर सोमवार की शाम गोपालपुर प्रखंड की सैदपुर पंचायत अपने मित्र राजेश कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और शव यात्रा में शामिल होकर गंगा घाट गये।

बता दें कि सैदपुर निवासी राजेश कुमार पिता बैकुंठ कुंवर का निधन हृदयाघात से रविवार को कोलकाता में हो गया था। वे एलआईसी में वरीय अधिकारी के पद पर योगदान के बाद निजी बीमा कंपनी से बड़े पद पर सेवानिवृत्त हुए।

होमगार्ड के डीजी एके आंबेडकर सैनिक स्कूल तिलैया से ही दिल्ली विवि तक उनके साथ पढ़ाई की थी। ज्येष्ठ पुत्र आदित्य ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मौके पर एसडीपीओ ओम प्रकाश, गोपालपुर थानाध्यक्ष व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....