नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक से आगे मौजमाबाद लखना मोड़ के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर थाना बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर शवगृह में रखवाया है।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
