नवगछिया । गोपालपुर के नवटोलिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने से तीन भाइयों के घर और उसमें रखे सारा सामान जल गया। विपिन मंडल, बिहारी मंडल व नवीन मंडल तीनों भाइयों ने बताया कि हम घर से एक भी सामान नहीं निकाल सके। इस घटना में 6 बकरियां भी झुलसकर मर गईं।
Total Downloads: 166
विपिन मंडल ने बताया कि छत की ढलाई के लिए घर में एक लाख रुपए रखा था, वह भी जल गए। लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। पीड़ितों ने सीओ से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

