नवगछिया : अभाविप के महिला कॉलेज की सदस्यों ने शुक्रवार को नवगछिया के एम ए एम कॉलेज में एक आक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस मार्च के दौरान उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान के झंडे को जलाते हुए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। सभी छात्रों ने नक्सलियों के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।

महिला कॉलेज की अध्यक्ष और एस एफ डी की प्रमुख कुसुम ने मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आधार पर किए गए हमले को केवल नागरिकों की हत्या समझना गलत है। यह हिंदू समुदाय को भयभीत करने का प्रयास भी है। आज पूरा देश आतंकवादियों की गतिविधियों से नाराज है और भारतीय सरकार से न्याय की उम्मीद रखता है।

अभाविप कार्यकर्ता चंचल और निक्की ने भारतीय सैनिकों से अनुरोध किया कि उन्हें 28 की प्रतिक्रिया में 2800 सिर काटकर भारत लाना चाहिए। इस दौरान, निक्की, जूली, रामदुलारी, शिवदुलारी, शिवानी और कई अन्य छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इन घटनाओं की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि यह कायराना हरकत है और पाकिस्तान को अपनी इस कार्यवाई का परिणाम ज़रूर भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर कॉलेज की अध्यक्ष कुसुम के साथ-साथ निक्की, चंचल, रामदुलारी, शिवानी, तनु, ममता, काजल, निशा, भानु, कशिश, अंजलि, अलका, खुशबू, रीना, खुशी, मुस्कान, साधना, डोली और अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....