नवगछिया : महादलित परिवार को सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा सीलिंग की जमीन का पर्चा देने के बाद भी जमीन माफिया द्वारा अवैध तरीके से रजिस्ट्री (केवाला) करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर खरीक के माड़रडीह निवासी पीड़ित दिनेश ऋषिदेव ने प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसडीओ, डीसीएलआर एवं खरीक सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 166
जिसमें लिखा है कि वर्ष 1976 में मेरे पिता जगरूप पासवान को एक एकड़ सीलिंग की जमीन का पर्चा मिला था। तब से मेरे पिता और वर्तमान में मेरा उक्त जमीन पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा भी है।
मैं लगातार लगान रसीद भी कटा रहा हूं। बावजूद इसके बीते कुछ माह पूर्व परबत्ता थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने उक्त जमीन को किसी के हाथों रजिस्ट्री कर बेच दिया है। इधर, सीओ अनिल भूषण ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

