नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद वार्ड नंबर सात निवासी विजय सिंह (32) की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दस बजे करंट लगने पर ग्रामीण और परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गांव में ही पप्पू सिंह के आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने के दौरान विजय को करंट लग गया।

विजय बर्फ फैक्ट्री में काम करने के साथ-साथ गांव में ही काली मंदिर के पास चाय की दुकान भी चलाता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....