नवगछिया। पूर्वी क्षेत्राधिकार संख्या- 138/2025, ज्ञापांक-1028/ सा० शा० 03 मई 2025 के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना की अधिसूचना संख्या- 19300, 13 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में, बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) पटना का आदेश ज्ञापांक- 72/पी०- 6, 02 मई 2025 के अनुसार, योग्य पाए गए पीटीसी सिपाहियों को अस्थायी रूप से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस संदर्भ में नवगछिया जिलादेश संख्या- 319/2025 जारी किया गया है।
इसी क्रम में, 05 मई 2025 को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने एक समारोह आयोजित किया, जिसमें सभी नव-प्रमोटेड सहायक अवर निरीक्षकों को स्टार पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर उनके नए पद और दायित्वों के उचित निर्वहन की दिशा में मार्गदर्शन भी किया गया।
Total Downloads: 167
इस समारोह में शामिल होने वाले कुछ पुलिसकर्मियों में पीटीसी- 48 बैजु कुमार, पीटीसी- 88 सुरेश कुमार, पीटीसी- 94 विभा देवी, पीटीसी- 133 विनेश कुमार यादव, पीटीसी- 61 राजेन्द्र कुमार राम, पीटीसी- 95 विपिन कुमार थापा, पीटीसी- 131 उदय कुमार यादव, पीटीसी- 70 लिलानंद कुमार, पीटीसी- 84 रोजाउद्दीन अंसारी, और पीटीसी- 78 युगल किशोर सिंह शामिल थे।
