नवगछिया : बुधवार को विनय गुप्ता की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने संदेह के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी देने से साफ इन्कार कर दिया है।

इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ ओम प्रकाश भारती से मिलकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की। दोनों पुलिस अधिकारियों ने लोजपा के नेताओं को आश्वस्त किया है कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसके महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि इस घिनौनी वारदात में शामिल और साजिश करने वालों को कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और अपराधियों के अंडर में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इस प्रतिनिधिमंडल में लोजपा के जिला प्रधान महासचिव मिथलेश कुमार क्रांति, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून रशीद, जिला महासचिव बजरंगी कुमार, और नगर प्रधान महासचिव संजय देव शामिल थे। दूसरी ओर, इस घटना के चार दिन बाद भी व्यवसायी विनय गुप्ता के परिवार में दुःख का माहौल है। उनकी पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....